
Deoghar : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा के निर्देश पर करौं थाना इलाके से एक साइबर आरोपित केा गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

उसके पास से पुलिस ने साइबर ठगी के लगभग तीन लाख 72 हजार रूपये नकद बरामद किया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जेल गये आरोपी का नाम रकीब अंसारी है जो जिले के करौं थाना क्षेत्र के तुलसीटांड़ का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, 02 सिमकार्ड भी बरामद किया है।
पुलिस कि पुछताछ में उसने बताया कि वह विभिन्न कंपनी का गूगल पर कस्टमर केयर का फर्जी मोबाइल नंबर डालकर ठगी का कार्य करता था।



