Deoghar: बिहार के भागलपुर जिला के बीहपुर थाना के झंडापुर ओपी पुलिस गुरुवार को शराब तस्कर के नाम पता का सत्यापन करने देवघर नगर थाना पहुंची।
सत्यापन करने एएसआई अरविंद कुमार सिंह पहुंचे थे। झंडापुर ओपी पुलिस शराब तस्करी का आरोपी मुंगेर जिला का रहने वाला पियूष कुमार को खोजने पहुंची थी। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि वह नगर थाना क्षेत्र के बीएन झा पथ नियर देवघर मंदिर के पश्चिम इलाके में रहता है।
नगर थाना पेट्रोलिंग पार्टी के साथ उसे खोजने पुलिस उक्त स्थान पर गई तो उसका कोई अता पता नहीं चला।
बताया जाता है कि बिहपुर के झंडापुर ओपी मैं 23 जनवरी 2022 को कांड संख्या 23/22 मैं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में बिहपुर के सीहोड़ी के रहने वाले हर हार्वेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया था। उसी के बयान पर मुंगेर निवासी पीयूष कुमार को आरोपी बनाया गया था।