
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर रेलवे स्टेशन के समीप से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से शव मिलने की जानकारी मिली थी। सुचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं पुलिस अज्ञात मृत महिला की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


