
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के कचहरी के पास स्थित समाहरणालय गेट के पास जिला समाज कल्याण विभाग की रिटार्यड लिपिक बुर्जूग महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छिनतई कर ली।

इसे लेकर बंपास टाउन निवासी मिना सिंह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि किसी कार्य से वह समाहरणालय जा रही थी। जैसे ही वह समाहरणालय गेट के पास स्थित एक वृक्ष के पास पहुंची उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन खिंच लिया।

कहा कि चेन का वजन करीब 10 ग्राम था। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।



