Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान, दुर्गाबाड़ी के समीप वार्ड संख्या 08 में बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में गृहस्वामी रंजन कुमार मालवीय ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

मामले के अनुसार उनका घर पिछले एक महीने से बंद था। 4 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर छत का गेट खुला होने की सूचना दी। इसके बाद बहनोई और भगीना मोहल्ले के लोगों के साथ घर पहुंचे।

मुख्य गेट अंदर से बंद मिलने पर 112 पर सूचना दी गई। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के पहुंचने पर छत की सीढ़ी से घर में प्रवेश किया गया। अंदर तीन कमरों के ताले, दोनों आलमारियों और ट्रंक के लॉक टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था।
आरोप है कि चोर नए कपड़े, साड़ी, सलवार-सूट, जमीन व शैक्षणिक दस्तावेज, पीतल-कांसा-स्टील के बर्तन, बाथरूम के नल, जेट पंप, 180 एमएच की ल्यूमिनस बैटरी और माइक्रोटेक इन्वर्टर चोरी कर ले गए। किचन का आरओ नल भी क्षतिग्रस्त मिला। गृहस्वामी ने कुल नुकसान करीब डेढ़ लाख रुपये बताया है।



