
Deoghar: कांडों को लेकर मासिक लक्ष्य को पूरा करने के प्रति गंभीर रहे। लक्ष्य को लेकर कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी सुभाष चंद्र जाट ने यह निर्देश दिया।

कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन करने की दिशा में तेजी लाएं। इससे पहले समीक्षा बैठक के दौरान बारी-बारी से सभी थाना में पोसपोर्ट सत्यापन, लंबित समन की समीक्षा की गई। इसके अलावा चोरी, डकैती, लूट कांड के उद्भेन को लेकर थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। वाहन चोरी, होले पुलिस, मालखाना का निष्पादन को लेकर किए गए कार्यों का भी हाल जाना।

वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत की की कार्रवाई की भी बारी-बारी से थानावार समीक्षा की। समीक्षा के उपरांत उन्होंने थाना प्रभारियों को लंबित महत्वपूर्ण कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया।
वहीं माहवार दिए जा रहे लक्ष्य को हर-हाल में पूरा करने को कहा। थाना प्रभारियों को शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने को कहा। आम लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। मौके पर एसडीपीओ मधुपुर विनोद रमानी, एसडीपीओ सारठ धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी आलोक रंजन, नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे


