
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के तिवारी चौक स्थित शिव बिहार कॉलोनी चेतन फिल्ड के पास एक बाउंड्री वॉल के अंदर बने करकट के बरामदे पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक अज्ञात युवक की उम्र लगभग 24 साल होगी।

शव को देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है कि उसकी पहचान छुपाने को लेकर उसके चेहरे को ईंट से कूचल दिया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी घटनास्थल के बगल के घर वालों ने दिया। जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी पुनि राजीव कुमार, एसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई प्रशांत कुमार, एसआई रामाकांत गुप्ता, एसआई बलदेव यादव सदलबल घटना स्थल पहुंचे । पुलिस के पहुंचने के बाद उक्त बउंड्री के गेट को तोड़ा गया तब पुलिस अंदर गयी।

घटनास्थल पर खून गिरा पाया गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से ईंट के टूकड़े को भी जब्त किया है। उपरांत पुलिस को मृतक के शव को एक वाहन में उठाकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक का दोनों हाथ बंधा था। वह काला पेंट और उजला शर्ट पहना था। उसके चेहरे में को बूरी तरह से कूचल दिया गया था।
आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब दो बजे दिन में बांउड्री के अंदर झांका तो खून से लथपथ एक शव को देखा उपरांत इसकी सूचना पुलिस को दिया। घटना स्थल को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि उसकी हत्या दिन में ही की गयी हो। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी थी।


