
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गूगल पर कस्टमर केयर का फर्जी मोबाइल नंबर डालकर आम लोगों से ठगी करने वाले छह साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना इलाके के दलुरायडीह स्थित जंगल में कुछ साइबर आरोपी जुट कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने में लगे हैंं। उक्त सूचना पर साइबर थाना पुलिस की एक टीम छापेमारी के लिये वहां पहुंची।

पुलिस को देखकर सभी भागने का प्रयास करने लगे। जवानों ने छह आरोपी को खदेड़कर दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने 06 मोबाइल और 10 फर्जी सिमकार्ड बरामद किया है। जिसकी साइबर पुलिस जांच करने में जुटी है। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुनि त्रिलोचन तामसोय, पुअनि अजय कुमार, पुअनि सह थाना प्रभारी सारवां सहित पुलिस के जवान शामिल थे।
ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में शिवनंदन दास बलनाडीह थाना देवीपुर, सुनील कुमार दास साकिन पसिया थाना मधुपुर, संजीव दास ग्राम मसानजोरा थाना जसीडीह, प्रफुल्य कुमार दास, सफाउल्ला अंसारी और रोहन कुमार यादव साकिन बुढ़ीकुरा थाना पथरौल जिला देवघर के नाम शामिल हैं।



