
Deoghar News : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के महतोडीह निवासी किशन शर्मा की विषपान करने के बाद इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि किशन शर्मा ने पारिवारिक विवाद के कारण विषपान कर लिया था। विषपान के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों की ओर से उनका इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।



