
Giridih : गिरिडीह में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करते हुए 6 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बगोदर प्रखंड के एक रोजगार सेवक ने छह साल की मासूम के साथ दुराचार किया है।

मामला सामने आते ही बगोदर पुलिस ने रोजगार सेवक प्रयाग यादव के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बगोदर थाना में छह साल की मासूम के परिजनों ने आवदेन देकर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी एक सरकारी कार्यालय के परिसर में खेल रही थी।
उसके अकेले होने का फायदा उठाते हुए आरोपी रोजगार सेवक प्रयाग यादव ने मासूम के साथ दुराचार किया। बच्ची जब दर्द से रोते हुए सारी बात परिजनों को बताई, तो परिजन थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ आवदेन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया।



