
Dumka: दुमका नगर थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती और उसकी माँ लापता है। नगर थाना क्षेत्र के दुधानी इलाके के रहने वाले सचिन कुमार गुप्ता ने दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा से मिलकर उन्हें यह जानकारी दी है कि मेरी माँ संजू देवी और बहन कशिश प्रिया पिछले 21 अगस्त दिन रविवार की सुबह से घर से लापता है । दोनों को खोजने की कारवाई की जाये। साथ ही दोनों के लापता होने के पीछे ओझा का हाथ है ऐसी आशंका जताई है।

सचिन का कहना है कि मेरे घर में बराबर पारिवारिक कलह रहता था । उसे शांत करने के लिए ओझा मुख्तार हुसैन अक्सर आया करता था । मुझे शक है कि उसी ने मेरी मम्मी और बहन को अपनी बातों में फंसा कर गायब कर दिया है । सचिन ने जानकारी दी कि जिस दिन मेरी मम्मी और बहन गायब हुई मैंने उक्त ओझा को फोन लगाया तो वह फोन पर अस्पष्ट शब्दों में कुछ बात की फिर स्विच ऑफ कर दिया । इधर घटना के दिन से ही मेरी बहन के पास जो मोबाईल है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है ।

एक साथ मां बेटी के घर से गायब हो जाने की शिकायत पाकर एसडीपीओ नुर मुस्तफ़ा ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल बेटी कशिश प्रिया और ओझा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के लिए पुलिस के टेक्निकल सेल को निर्देश दिया और परिजनों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द दोनों की बरामदगी कर दी जाएगी ।


