
Dumka: दुमका में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार ग्राम प्रधान की मौत हो गई। घटना जिले के जामा थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य मार्ग (Dumka-Deoghar main road) पर मुंडमाला गांव के समीप रविवार को घटी।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चतरा मधुबन निवासी 49 वर्षीय ग्राम प्रधान कमल मरांडी के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र राम मरांडी ने बताया कि उनके पिता कमल मरांडी थाना क्षेत्र के सतरुखा से बाइक से घर आ रहे थे। मुंडमाला गांव के समीप हाइवा ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पुत्र के बयान पर पुलिस मामला दर्ज करते हुए दोनों गाड़ियों और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद हाइवा चालक फरार होने में कामयाब रहा।


