मधुपुर (देवघर)
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बुधवार को सभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया।
हेमंत सरकार की महागठबंधन ठगबंधन साबित हो गयी
बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अवध प्रसाद भैया, नगर अध्यक्ष गोपी बर्मन व कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में मधुपुर (Madhupur) प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो, कांग्रेस और राजद महागठबंधन की सरकार के एक साल होने को है। लंबे-चौड़े वायदों और घोषणाओं के साथ इस महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। लेकिन यह सपना टूटने में देर नहीं लगी। हेमंत सरकार की महागठबंधन ठगबंधन साबित हो गया। पूरा झारखंड प्रदेश फिर से उग्रवाद की चपेट में आ गया है। विकास के तमाम कार्य ठप पड़े हैं। रोजगार की खोज में मजदूर राज्य से पलायन करने को मजबूर हैं। गरीब भूख से मरने को विवश हैं। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। ऐसी परिस्थिति में हेमंत सरकार लूट खसोट, ट्रांसफर- पोस्टिंग, खनिजों, पत्थर बालू की तस्करी में जुटी है। राज्य की ऐसी दुर्दशा को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। क्योंकि भाजपा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महागठबंन्घन की सरकार वादा खिलाफी की सरकार है I इस सरकार की गलत नीति के कारण भ्रष्टाचार चरम है । लोग बुनियादी सम्याओं के निदान के कार्यालयों का चक्कर काट रहें है । लोग अफसरशाही से परेशान हो रहे है। बिना कमीशन दिये फाइलें टस-मस नहीं होती हैI
राज्यपाल के नाम मांगपत्र ज्ञापन सौंपा
धरना प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार झा को पार्टी पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने मांगपत्र ज्ञापन सौंपा। जिसमें पंचायत चुनाव कराने, बालू घाटों की नीलामी सुनिश्चित करने, धान की खरीद सरकारी स्तर पर शुरू करने, थाना, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त करने, आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने की मांग शामिल है।