
गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरकापत्थर गांव में बिजली जलाने को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग जमकर एक दूसरे पर ईंट पत्थर और लाठियां चलाने लगे। इस घटना में दोनों पक्षो से दस लोग घायल हुए हैं । घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल और गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की स्थिति गंभीर है।

घटना को लेकर दोनों पक्ष की और से एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना की सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि चरकापत्थर गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर का तार जोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हुई है।

एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अपना तार जोड़ने के लिए उनके ट्रांसफार्मर का तार काट दिया। इसको लेकर बात बढ़ गयी। रोकने पर दूसरे पक्ष के लोग एक जुट होकर आए और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुस कर ईंट पत्थर और लाठियां चलाई,जिसमें उनके लोग घायल हो गए। इनमें तीन की स्थिति नाजुक है।
इधर, घटना को लेकर दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले पक्ष के लोग उन्हें तार जोड़ने से रोक रहे थे। ये लोग अपने ट्रांसफार्मर का तार जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पहले पक्ष के द्वारा हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग जख्मी हुए हैं।
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस बल पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई।
इन्हें भी पढ़ें:
- Giridih में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार
- जून-अगस्त के दौरान El Niño होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट
- Panchang for June 15, 2026 : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय
- Patliputra Station पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग
- Deoghar: पेड़ से टकराया ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत, खलासी जख्मी


