गिरिडीह।
कांग्रेस ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोला और जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस बार इनके आंदोलन का तरीका इतना रोचक था कि यह शहरवासियों के लिए कोतुहल का विषय बना रहा।
असल में जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में इस बार महँगाई, डीजल, पेट्रोल,गैस की मूल्य वृद्धि, विधुत की लचर व्यवस्था,राफेल घोटाला,आदि को लेकर कांग्रेसियों नें बैलगाड़ी रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। यह प्रदर्शन काँग्रेस ऑफिस से निकलकर काली बाड़ी, मकतपुर चौक होते हुए समाहरणालय तक पहुचीं और यहां पहुँचकर उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा को ज्ञापन सौपा गया।
मौके पर इंटक जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, दुर्गा प्रसाद,अजय सिन्हा मंटू,निर्मल ओझा,शेखर सिंह,मो.सद्दाम छोटन,संतोष रॉय, मो. समीम,सब्बन खान,जैनुल अंसारी, गोविंद तुरी,अमित सिन्हा,लड्डू खान,डॉ मंजू कुमारी,सिकन्दर अंसारी समेत कई कार्यकर्ता गन उपस्थित थे। बताया गया कि भाजपा सरकार से आम जन परेशान हैं. वहीं कॉरपोरेट घरानों की झोली भर्ती जा रही है। जनहित मे इस सरकार को उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस ने लंबी लड़ाई छेङ दी है।