
Deoghar News: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के पैसारपुर मैंन रोड स्थित एक व्यापारी पवन मंडल के घर सोमवार की 8:30 बजे रात को 8-10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है।

डकैतों ने हथियार के बल पर सभी घरवालों को बंधक बनाकर 10 से 12 लाख रुपए नगद सहित 20 लाख की संपत्ति की डकैती कर लिया। किसी प्रकार गांव वालों को जानकारी मिली तो हो हाल्ला शुरू किया गया।

उपरांत डकैत सामान लूटकर भागने लगे। गांव वालों को पीछा करता देख डकैतों ने दो राउंड फायरिंग कर दी जिस गांव वाले भयभीत हो गए।
उपरांत डकैत जंगल की ओर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस डकैतों की पहचान कर छापामारी करने में जुट गई है।



