
देवघर

देवघर शहरी क्षेत्र में फिलवक्त कोरोना वैक्सीनेशन के 5 सेंटर कार्यरत हैं और सोमवार को सभी सेंटर पर 18+ के युवा वर्ग का वैक्सीनेशन हो रहा था और नए सदर अस्पताल में 45+ के लोगों को।

लेकिन मंगलवार (25मई) को शहरी क्षेत्र अंतर्गत सिर्फ गांधीनगर में 18+ को वैक्सीन दिया जाएगा और शेष चार सेंटर पर 45+ के लोगों लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था को गई है।
उक्त जानकारी देवघर उपायुक्त द्वारा जारी पत्र में दर्शाई गई है, जिसमें ये जानकारी दी गई है कि 25 मई को जिला के 42 सेंटर पर कोरोमा वैक्सीन लगाए जाएंगे।
शहरी क्षेत्र में सिर्फ एक ही सेंटर पर 18+ को वैक्सीन दिए जाने का सीधा मतलब ये कि देवघर जिला में 18+ के लिए आयी वैक्सीन की शोर्टेज हो चुकी हैं और अब अगली खेप आने पर ही वृहत पैमाने पर 18+ को वैक्सीन दी जाएगी।
बता दें कि 14 मई से 18+ के वैक्सीनेशन कि घोषणा के वक्त ही सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि जैसे जैसे वैक्सीन कि खेप आती जाएगी, वैसे वैसे युवा वर्ग का वैक्सीनेशन होता रहेगा।


