spot_img
spot_img
होमLatestValentine Day 2022: जानिए क्यों 14 फरवरी को मनाया जाता है वैलेंटाइन...

Valentine Day 2022: जानिए क्यों 14 फरवरी को मनाया जाता है वैलेंटाइन डे?

वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहता है। यह तकरीबन देशों में मनाया जाता है।

Valentine Day 2022: वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहता है। यह तकरीबन देशों में मनाया जाता है। प्रेम करने वाले इस दिन को अपने तरीके और अंदाज से मनाते हैं। वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, क्या है इसके पिछे की कहानी क्या है?

Valentine Day मनाने के पीछे की वजह

वैलेंटाइन डे को रोम के पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। ये कहानी तीसरी सदी के रोम साम्राज्य की है, जहां क्‍लॉडियस नाम के राजा का राज्य हुआ करता था। क्‍लॉडियस ने फरमान जारी किया कि उसके राज्य में कोई भी सैनिक और अधिकारी शादी नहीं करेगा। क्लॉडियस का मानना था कि शादी करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्‍म हो जाती है। जिसका संत वैलेंटाइन ने विरोध जताया, और लोगों को शादी के लिए प्रेरित किया।

राजा ने संत वैलेंटाइन को दरबार में बुलाया। राजा ने संत को क्रिश्चियन धर्म छोड़कर रोमन धर्म अपनाने के लिए कहा। संत वैलेंटाइन ने इनकार कर दिया और राजा को धर्म बदलने की सलाह दे डाली। राजा को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने संत वैलेंटाइन को मारने का आदेश दिया।

संत वैलेंटाइन को जिस दिन मारा गया था, उस दिन 14 फरवरी थी। ऐसा बताया जाता है कि मारे जाने से पहले रोमन जेलर की अंधी बेटी जैकोबस को संत वैलेंटाइन ने ठीक कर दिया था। जेल में ही संत ने जेलर की बेटी को एक लेटर लिखा था। इस लेटर के अंत में संत ने फ्रॉम योर वैलेंटाइन लिखा था।

मिली जानकारी के अनुसार, साल 496 में पहली बार वैलेंटाइन डे मनाया गया था। कइयों का यह भी मानना है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वी सदी के अंत में पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे घोषित किया। तब से लेकर आज तक 14 फरवरी को प्रेम का दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!