
Deoghar: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देवघर जिले के चित्तौलोढिया गांव की छात्राओं ने परचम लहराया है। 96% अंक लाकर रुचि कुमारी ने गांव का नाम रौशन किया है। रुचि कुमारी सेकेंडरी हाई स्कूल चितौलोढ़िया की छात्रा हैं।

इस वर्ष विद्यालय में लड़कियों ने बाजी मारी है। विद्यालय की छात्राओं ने 400 से ज्यादा नंम्बर हासिल किया है। इस दौड़ में गांव के लड़के भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी 400 से ज्यादा अधिकतम अंक प्राप्त किया है।

यह सभी बच्चे अपने गांव में ही शिक्षा प्राप्त कर माध्यमिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक सहित अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। सभी बच्चों को भविष्य में और अच्छा करने की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दे रहें है।
देखें छात्रों के प्राप्त मार्क्स
रुचि कुमारी- 480
कृतिका कुमारी- 452
राजन कुमार-438
विनीता कुमारी- 429
लक्ष्मी कुमारी-425
बिट्टू कुमार-420
गौतम राणा-410
मोनिका कुमारी -410
सुमन कुमारी -405
रौनक कुमार -395 अंक प्राप्त किया है।


