Deoghar : कॉलेज मोड़ पंचवटी निवासी किरण देवी ने नगर थाना में मारपीट कर जेवरात छिनतई करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया है कि वह अपने पति संजय कुमार लाल और पुत्र प्रशांत वर्णवाल के साथ अपने ससुर के घर गई थी। वहां पहुंचने पर घर में ताला लगा हुआ था।

इसके बाद ताला तोड़कर वे लोग अंदर चले गए। पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद दिनेश लाल, बेबी देवी, मुन्नी देवी, कुंदन वर्णवाल और सबिता देवी हर्वे-हथियार लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान करीब 60 हजार रुपये कीमत की सोने की कानबाली छीन ली गई। किरण देवी ने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति और बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों जख्मी हो गए।
मामले की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।



