
कोलंबो: श्रीलंका में कोरोना महामारी की तीसरी लहर कहर है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने पूरे देश में शुक्रवार से 10 दिन का लॉकडाउन लगा दियाहै। कोरोना से बचाव के लिए बने नेशनल ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से 30 अगस्त की सुबह 4 बजे तक प्रभावी रहेगा।

श्रीलंका के आर्मी चीफ जनरल और कोविड प्रिवेंशन सेंटर के प्रमुख शैवेंद्र सिल्वा ने कहा कि क्वारंटाइन कर्फ्यू शुक्रवार रात दस बजे से 30 अगस्त तक लागू रहेगा। इससे पहले राष्ट्रपति राजपक्षे देश में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं थे।

उनका कहना था कि ऐसा करने से पहले से ही बदहाल देश की अर्थव्यवस्था और ज्यादा गर्त में चली जाएगी। हालांकि बौद्धिक संप्रदाय से जुड़े लोगों और अपने सहयोगी दलों के दबाव में उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा।
बतादें कि श्रीलंका में कोरोना से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। गुरुवार को यहां रिकॉर्ड 186 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। देशभर में 3800 ताजा कोरोना के मामले सामने आए हैं। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में अभी तक 6790 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। वहीं 373, 165 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी कोलंबो सहित पश्चिमी प्रांत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
इन्हें भी पढ़ें:
- सावन शुरू होते ही Jharkhand के Baidyanath Dham में उमड़ा आस्था का सैलाब, 105 किमी लंबे रास्ते पर कांवड़ियों की लंबी कतार
- अमित शाह से देशद्रोही ताकतें डरती हैं’, राहुल गांधी के बयान पर BJP MP Nishikant Dubey का तीखा पलटवार
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत


