Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बामपास टाउन स्थित एक किराए के मकान में रह रही कोऑपरेटिव कर्मी नीलम सुहासिनी टोपनो की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो नीलम सुहासिनी टोपनो फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, नीलम सुहासिनी टोपनो मूल रूप से रांची की रहने वाली थीं और कोऑपरेटिव में कार्यरत थीं।
फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है।



