Deoghar News : फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक लाल वारंटी समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में चार के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। ये सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। वहीं, एक आरोपित के खिलाफ लाल वारंट यानी स्थायी वारंट जारी था।

गिरफ्तार आरोपितों में शहर के जूनपोखर मोहल्ला निवासी विक्की तुरी, पालिक बाजार के पास रहने वाले विवेक चौधरी, केकेएन स्टेडियम के पास रहने वाले देवा धपरा और भोला धपरा तथा पुरनदाहा मोहल्ला निवासी मनोज कुमार मिश्रा उर्फ डीसी शामिल हैं।
इनमें देवा धपरा और भोला धपरा धपरा गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और एक मामले में काफी समय से फरार चल रहे थे।
वहीं, पुरनदाहा निवासी मनोज कुमार मिश्रा उर्फ डीसी के खिलाफ लाल वारंट अर्थात स्थायी वारंट जारी किया गया था। नगर थाना पुलिस के इस विशेष अभियान में सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।



