
बिहार


छपरा।

छपरा सदर अस्पताल में एक महिला ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात के शारीरिक बनावट को देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए। बच्चा की शारीरिक बनावट विचित्र थी। हालांकि जन्म के कुछ ही देर बाद ही नवजात शिशु की मौत हो गई।

दरअसल, बच्चे के ललाट के ऊपर सिर नहीं था और इसकी आंखें बाहर की ओर निकली हुईं थी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कोपा थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव की अंजली देवी को शनिवार की रात प्रसव कक्ष में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह महिला ने नवजात को जन्म दिया। जिसकी शारीरिक बनावट विचित्र थी।

एक्सपर्ट के अनुसार गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल के अभाव में करीब 10 हजार महिलाओं में से एक गर्भवती महिलाओं के शिशुओं के विकृत और विचित्र होने की आशंका रहती है। इस बच्चे का ऐसा होने का कारण भी गर्भावस्था के दौरान समुचित देखभाल का अभाव है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फोलिक एसिड व आयरन की गोली जांच के बाद देने की जरूरत होती है। ताकि इस तरह की बीमारी को रोका जा सके।




