Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के समीप एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान ग्राइंडर मशीन पेट पर लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जसीडीह निवासी मिथिलेश पंडित के रूप में हुई है।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में घायल मिथिलेश पंडित ने बताया कि वह निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके हाथ से ग्राइंडर मशीन छूट गई और उसके पेट पर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों और घर वालों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।



