
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके के बीएन झा पाथ में एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक की मौत हो गई।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए सड़क पर गुजर रहा था। उसी क्रम में बाइक बीएन झा पथ में अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों कि मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम विवेक कुमार बताया जाता है जो बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह देवघर में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
नगर पुलिस ने उसके पास से मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दिया है। परिजनों के इंतजार में शव को सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।


