
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत सहारा सिटी में अभिषेक मिश्रा नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया है। जिससे अभिषेक मिश्रा गम्भीर रूप से जख्मी होकर गिर गया।

वहीं, जख्मी युवक को आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक मिश्रा को एक गोली लगी है। लेकिन अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि गोली किसने चलाई।
इधर, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सहारा सिटी में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पहुंचने के बाद पता चला कि अभिषेक मिश्रा को गोली लगी है। घटना की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।



