Deoghar News : जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबर गावं में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी राजू कुमार के रूप में की गई है। उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू कुमार ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करने के लिए डाबर गांव आया था। निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मजदूर की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार के घटनास्थल से फरार होने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
फिलहाल मजदूर की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



