
Deoghar Crime News : पत्नी की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पवन दत्ता जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ले का रहने वाला है। उसके उपर पत्नी 23 वर्षीय झुम्पा कुमारी की हत्या करने का आरोप है।

इसको लेकर मृतका की मां डोली देवी के बयान पर कुंडा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मां के मुताबिक पांच वर्ष पहले बेटी की शादी हुई थी।

इस शादी से तीन वर्ष का लड़का व डेढ़ वर्ष की बेटी है। आरोप है कि दहेज में टीवी और दो लाख नकद की मांग की जा रही थी। मांग पूरा नहीं करने पर उसके साथ गाली गलौज, मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
दामाद को समझाने का प्रयास भी किया था। आरोप है कि उसकी बेटी को पति पवन दत्ता, ससुर अनाथ दत्ता और सास सातना देवी द्वारा हत्या कर दिया और बाद में मामले को आत्महत्या का रुप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर पहुंच सकेगी।


