
Anuppur: वेंकटनगर-निगौरा रेलवे स्टेशन के बीच अलान नदी में बने रेलवे ब्रिज क्रमांक 81 जरैली पुल खंभा नंबर 842 (1,2) के पास 9 जुलाई की दोपहर लगभग 4.10 बजे बिलासपुर की ओर से आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे रेलवे ब्रिज के नीचे गिर गए तथा लगभग 10 डिब्बे ब्रिज के ऊपर क्षतिग्रस्त हो गए है। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के ड्राइवर सुनील कुमार व सहायक ड्राइवर एसबी चौधरी सहित गार्ड आरआर मिश्रा सुरक्षित बताए जा रहे है, हालांकि दुर्घटना से यातायात प्रभावित नहीं हैं।

कोरबा से कोयला लेकर आ रही थी मालगाड़ी

जानकारी के अनुसार कोरबा से कोयला लेकर नरसिंहपुर के गाडरवारा स्थित एनटीपीसी जा रही मालगाड़ी शुक्रवार को जैसे ही अनूपपुर के पास वेंकटनगर और निगौरा के बीच अलान नदी पर बने पुल से गुजरी तो ट्रेन के 16 डिब्बे पुल से नीचे जा गिरे। सभी डिब्बों में कोयला भरे हुए थें। दुर्घटना की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर व गार्ड द्वारा कंट्रोल रूप बिलासपुर सहित वेंकटनगर व निगौरा के स्टेशन मास्टरों को दी।
सूचना मिलते ही शहडोल, अनूपपुर एवं बिलासपुर के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, टीआरडी विभाग, सेप्टी विभाग सहित रिलिफ ट्रेन मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणो का पता लगाने में जुटी गई है। वहीं पिछले वर्ष बनाई गई तीसरी लाईन में हादसा होने पर रेलवे अधिकारियों द्वारा कयास लगाए जा रहे है, जिनमें नदी-नालों में पिचिंग न होने से बैंकर के सरक जाने, रेल पटरी टूटने तथा मालगाड़ी के डिब्बो में खराबी होने का कारण बताया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। तीसरी रेलवे लाइन पर ये हादसा हुआ है वो दो साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी और पुल भी नया बना था।
ट्रैक पर यातायात बाधित
रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी डीआरएम बिलासपुर अम्बिकेश साहू ने बताया कि मालगाड़ी बिलासपुर के कोरबा कुसमुंडा कोल खदान से कोयला भरकर एनटीपीसी बरांज के लिए जा रही थी तभी घटना हुई। फिलहाल रेलवे ने शहडोल और पेंड्रा से रेस्क्यू टीम भेजकर राहत कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी हादसे से दुर्ग-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा और उत्कल एक्सप्रेस दो घंटा विलम्ब हो गई है। इसके अलावा दूसरी अन्य ट्रेनों के आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लाइन में मेंटेनेंस करा रहे हैं।


