
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के देवसंघ रोड चित्तोलोढ़िया स्थित एक मेडिकल दुकान में चोरों ने छत का एस्बेस्टस तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर थाना में दुकान संचालक प्रमोद कुमार ने अवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 13 मई की रात करीब 09 बजे रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। हर दिन की तरह 14 मई को भी 10 बजे दिन में दुकान खोला तो देखा की छत का एस्बेस्टस टूटा पड़ा है और दुकान के अंदर सारा सामान अस्तव्यस्त था।

कहा कि चोरों ने दुकान में रखे 85 हजार नकद, इनर्वटर बैट्री, फुड आईटम इत्यादि की चोरी कर ली है। कुंडा पुलिस आवेदन लेकर पड़ताल में जुट गयी है।


