
Deoghar: देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शंख मोड़ से लेकर सत्संग आश्रम के बीच स्थानीय लोग सड़क किनारे दुकान लगा कर जीविकापार्जन करते हैं। वहीं नगर निगम के अतिक्रमण मुक्त करने वाले दस्ते के द्वारा माइकिंग कर दुकानदारों को सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का अपील किया जा रहा था। इसी बीच सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष दुकानदार ने मेयर रवि कुमार राउत से मिलने उनके आवास पहुंच कर रोजी रोजगार के लिए राहत देने का आग्रह किया।

लोगों की फरियाद सुनकर मेयर रवि कुमार राउत सत्संग पहुंचे, उन्होंने स्थानीय पार्षद को भी बुलाकर उनसे पूरे क्षेत्र और अतिक्रमण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अतिक्रमण दस्ते को स्थल से वापस भेजा और दुकानदारों के साथ बातचीत कर उन्हें समझाया कि आप सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करें, कम स्थान को लेकर अपना रोजी रोजगार करें। इस नगर के आप भी नागरिक हैं इसे स्वच्छ,सुंदर और अतिक्रमण मुक्त रखना सबों की जिम्मेवारी हैं, इसमें सहयोग करें।

मेयर के इस पहल का दुकानदारों ,स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने सराहना किया।

मेयर रवि कुमार राउत ने कहा नगरवासियों के जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत व्यवसाय ही हैं, ये पर्यटन और धार्मिक नगरी हैं। यहां स्ट्रीट वेंडिग के लिए स्थान निर्धारित नहीं होने से छोटे दुकानदारों को काफी तकलीफ होती हैं। हमलोग इस पर गम्भीरता पूर्वक कार्य करेंगे। दुकानदारों ने भी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने का आश्वासन दिया।
मेयर ने कहा मैं जल्द ही फुटकर विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पूरे नगर क्षेत्र में हो रही समस्याओं के निराकरण पर पहल करूंगा।
बताते चलें कि निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडरिंग के लिए कोई स्थान सुनिश्चित नहीं है। जिसके कारण बराबर सड़क किनारे अतिक्रमित दुकानों को हटाया जाता है जिसके कारण उनके जीवकोपार्जन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।


