Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव से चार महीने पहले गायब हुई युवती को पुलिस ने रविवार को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

बताया गया कि बीते 18 मई को 19 वर्षीय युवती घर से कहीं गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं कुछ पता नहीं चलने के बाद युवती के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर युवती के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस लगातार युवती के खोजबीन में जुटी रही।

मोबाइल लोकेशन एवं तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने पटना से युवती को बरामद कर थाना लाया। पूछताछ और क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया।



