Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के मिश्राडीह गांव निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

घटना के संबंध में घायल दीपू यादव की मां ललिता देवी ने बताया कि उसके बेटा को नशा करने की बुरी आदत है। वह शराब पीकर घर में आया। यहां आने के बाद वह झगड़ा करने लगा। उसके बाद उसने गुस्से में आकर रस्सी से फांसी लगा ली।

ये देखकर उन लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर घर व आसपास के लोग वहां जमा हो गए। युवक को फंदे से नीचे उतरा गया। उसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में स्वजनों से पूछताछ की है।



