
Deoghar: ट्रेन से नकदी और लाखों के सोने के जेवरात की हुई चोरी के मामले में शामिल आरोपी की तलाश में मुंबई ठाणे के लोहमार्ग रेल पुलिस (Lohmarg Railway Police) शनिवार को देवघर (Deoghar) नगर थाना पहुंची।

मुंबई पुलिस एक आरोपी के साथ देवघर पहुंची। मुंबई रेल पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने मिलकर ट्रेन में चोरी को अंजाम दिया था।

इस मामले में बिहार के बेगुसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मो इम्तयाज को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी के छह लाख का जेवरात भी बरामद किया गया है।
बताया कि उसकी निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के मंदिर इलाके में रह रहे इसके अन्य साथी को गिरफ्तार करने पहुंचे हैं।
समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस के साथ मुंबई रेल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी करने में जुटी थी।


