
Deoghar: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस.एन पाठक व एस.के द्विवेदी ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस.एन पाठक व एस.के द्विवेदी को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा मंदिर का प्रसाद प्रदान किया।

इस मौके पर जिले के वरीय न्यायाधीशगण, अंचलाधिकारी देवीपुर सुनील कुमार, बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


