
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बरसतीय पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक टोटो और बुलेट बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में टोटो चालक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि बुलेट सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक टोटो चालक का नाम 45 वर्षिय प्रेम रजक है जो रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का रहने वाला है। वहीं बुलेट सवार राजा कुमार यादव भी उसी गांव का रहने वाला है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मोहनपुर से टोटो लेकर घर वापस लौट रहा था।

वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रिखिया -मोहनपुर मुख्य मार्ग पर बरसतीय पेट्रोल पंप के पास तेज गति से सामने की ओर से बुलेट बाइक चालक ने टोटो में सामने से जोरदार धक्का मार दिया। इस
घटना में टोटो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया कि बुलेट पर तीन युवक सवार थे और तेज गति से चलते हुए रिखिया की ओर से मोहनपुर जा रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और प्रेम रजक को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर रिखिया पुलिस घटनास्थल से बुलेट बाइक को जब्त कर थाना ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


