
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के क्लब ग्राउंड में देर शाम जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला को शांत कराया।

बताया जा रहा कि क्लब ग्राउंड की रहने वाली मंजू देवी की नतिनी की नाक से दो लड़कों ने जबरन नथुनी खींच लिया। उपरांत वहां हो-हंगामा मच गया। पीड़िता व आरोपियों के परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद मारपीट तक जा पहुंच गया। इस दौरान काफ़ी लोगों की भीड़ जमा गयी। दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल गए और खूब बवाल हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराया। वहीं, पीड़ित मंजू देवी ने पुलिस को दो आरोपियों किशोर व राजा का नाम बताया।


