रांची: झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के नौ जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
झारखंड में लगातार कोरोना से जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। गुरुवार को बताया गया कि कोरोना से 71 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत गुरुवार सुबह तक कोरोना के 68 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में खुशी की बात यह है कि कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 346479 हो गयी है। जबकि अबतक 10684959 सैंपल की जांच की गयी। राज्य में कोरोना के 344 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 341015 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5120 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.42 प्रतिशत है।