
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रिखिया बाईपास सड़क पर दामूबान गावं के पास स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने शुक्रवार की अहले सुबह एक बकरी लदे पिकअप वैन के चालक को लूटपाट करने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चालक के दाहिने बांह में लगी।

घायल चालक का नाम विजय प्रसाद मेहता है जो नगर थाना क्षेत्र के सुंदरबांध झोसागढ़ी का रहने वाला है। मोहनपुर पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सुबह करीब 3.45 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार लुटेरे पिकअप वैन को लेकर भागने लगे। इस दौरान इस घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को मिली।

मोहनपुर पुलिस ने रिखिया पुलिस के सहयोग से रढ़िया इलाके से पिकअप वाहन को बरामद कर लिया। वहीं सभी अपराधी भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि पिकअप वेन चालक के साथ राजेंद्र यादव नामक व्यापारी भी बैठा था। देर रात को बाहर से बकरी खरीद कर पिकअप वैन से लेकर जा रहा था। देर रात को ही देवघर के एक व्यापारी को भी कुछ बकरी दिया। उपरांत मोहनपुर थाना क्षेत्र के व्यापारी राजेंद्र यादव के के घर पहुंचने जा रहा था। इस दौरान रिखिया बायपास रोड पर दामूबान गावं के आगे पुल के पास ओवरटेकर स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उसके वहां को रोक दिया और गाड़ी से उतर कर चालक को गोली मार दी।
पुलिस को दिया आवेदन में चालक विजय कुमार मेहता ने कहा है कि करीब 2 बजे रात को अपने पिकअप वैन से व्यापारी राजेंद्र यादव को घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान दमुबान गावं के आगे एक पल के पास ओवरटेकर स्कार्पियो सवार करीब आठ बदमाशों ने उसके वाहन को रोक दिया। उसके गाड़ी के रुकते ही बदमाशों ने उसके पास से मोबाइल, नकदी छीन लिया और गोली मार दी। गोली उसके दाहिने बाहं को छुती हुई निकल गई। उसके बगल में बैठे व्यापारी राजेंद्र यादव के साथ भी मारपीट करने लगा।
बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया और आंख पर पट्टी बांध दिया । दोनों को मोहनपुर बाजार के बाहर एक झाड़ी में फेंक दिया। कहा है कि सभी बदमाशों के हाथों में हथियार थे। मोहनपुर पुलिस शिकायत लेकर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।


