
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के उजाला चौक के समीप एक घर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है।

मृतका का नाम 38 वर्षीय बिंदू देवी पति पप्पू मिश्रा है। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजन विवेकानंद पांडे ने बताया कि मेरी बुआ की शादी 2005 में हुई थी। उसे दो लड़का और एक लड़की है। सबसे बड़ी लड़की की 13 साल की है और एक लड़का 8 साल का है जिसको 2 दिन पहले मुंडन के नाम पर कहीं भेज दिया था। छोटा बच्चा को घर में रखा था रात को हत्या करके मेरी बुआ को फांसी पर लटका दिया गया। इसकी सूचना हम सबों को दूर के रिश्तेदार ने फोन पर जानकारी दी। उपरांत हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बुआ का शव पड़ा हुआ है।
इधर कुंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


