
Ranchi: राजधानी रांची के मेन रोड (Main road of Rajdhani Ranchi) में बीते 10 जून को हुई हिंसक घटना के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं। चौक-चौराहों पर अभी भी पुलिस तैनात है। कई इलाकों में तो गश्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने फ्लैग मार्च किया।

उप कमांडेंट राकेश कुमार सहायक कमांडेंट अजीत कुमार और अनूप सिंह के नेतृत्व में जवानों ने मेन रोड में फ्लैग मार्च किया। साथ ही कानून-व्यवस्था शांतिपूर्ण तरीके से बनाए रखने में सहयोग की अपील की। हिंसा के बाद मेन रोड में रैफ जवान तैनात किए गए हैं।

रांची में रविवार सुबह से जिंदगी पटरी लौटने लगी है। पुलिस प्रशासन ने चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोक लगा दी गई है तथा अभी भी छह थाना क्षेत्रों संवेदनशील हैं और वहां अब भी धारा-144 लागू है।
उधर, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गुदड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। ये लोग हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे हैं।


