
Jharkhand Weather Update: उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी और वर्षा के कारण झारखंड में ठंडी हवा के प्रवेश से राज्य का मौसम बदल गया है। सुबह में ठंडी हवा चलने से ठंड लग रही है, वहीं धूप तेज होने से दोपहर में गर्मी भी लग रही है।

बदले मौसम के कारण रात में फिर तापमान में गिरावट आ जा रही है।

मौसम विभाग ने कहा है कि आठ फरवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके तीन दिन बाद फिर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।




