
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र इलाके के तिवारी चौक स्थित शिव विहार कॉलोनी के चेतन फील्ड के पास एक बाउंड्री वॉल के अंदर बने करकट के बरामदे पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। जिसकी हत्या ईंट से कूच कर कर दी गई थी।

जिससे कि उसकी पहचान नहीं हो सके। लेकिन देर शाम को उसकी पहचान कर ली गई। मृतक का नाम विभांशु केसरी है जो नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार इलाके का रहने वाला है। मृतक डीजे का कारोबार करता था। इधर नगर पुलिस मृतक की पहचान होते ही हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


