Deoghar News : रिखिया थाना क्षेत्र के हरलाजोरी गांव में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात, कीमती बर्तन और मोबाइल फोन की चोरी कर ली। घटना के संबंध में हरलाजोरी निवासी पिंकु झा ने रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

मामले में पिंकु झा ने बताया है कि एक नवंबर को दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार अपनी बेटी के घर चक बगजोरा, थाना मधुपुर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
तीन नवंबर को जब वह परिवार के साथ घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला।

अंदर जाकर देखने पर गोदरेज का लॉक भी टूटा पाया। जांच करने पर चांदी की दी की सिकड़ी, चांदी के पांच पीस पान पत्ता, सोने की दो पीस चकती, चांदी का पायल, चांदी का किया, चांदी की कटोरी, चांदी का कांसा, पीतल के बर्तन और पत्नी का मोबाइल गायब मिला।
इसके बाद उन्होंने रिखिया थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की छानबीन कर चोरी गए सामान की बरामदगी और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



