Deoghar : निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एलटी केबलिंग कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को पीएसएस बैजनाथपुर से निकलने वाली 11 केवी टाउन-02 फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक बंद रहेगी।

इस दौरान सीता होटल रोड, शीतल मल्लिक रोड, चकाचक मंदिर, रघुनाथ रोड, शिवपुरी, बिलासी एवं दुखी साह लेन सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की गई है।



