
Deoghar: देवघर जिले के सदर अस्पताल में एक 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में हो गयी। व्यक्ति मृतक सोनू कुमार यादव नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर इलाके का रहने वाला था।

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी 22 वर्षीय नीलम देवी ने बताया है उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कहा है कि उसे 8 माह का एक मात्र लड़का है। पिछले दो माह से उसके पति ने मजदूरी करना छोड़ दिया था। गुरुवार को उसने खाना खिलाने समय पति से कहा कि मजदूरी करना क्यों छोड़ दिये हैं आखिर एक बच्चा है उसका क्या होगा। उसके बाद पति शाम 6 बजे साइकिल लेकर बिना बोले कहीं चले गए। रात के 9 बजे के आसपास जानकारी मिली कि उसका पति नौलखा के पास गिरा पड़ा है। अगल बगल के लोंगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने बताया कि वह कीटनाशक दवा खा लिया है। वहीं इलाज के क्रम में देर रात को वह दम तोड़ दिया।

इधर, सूचना मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



