
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां एक की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

शुक्रवार की देर रात को मोहनपुर थाना क्षेत्र घोरमारा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक सवार 24 वर्षीय सोनू कुमार राउत की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसका साथी विनोद तुरी घायल हो गया। दोनों मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंसडीहा गांव का रहने वाला है।

घायल विनोद तुरी ने बताया कि शनिवार की देर शाम को दोनों बाइक से घोरमारा बाजार आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक वाहन ने चकमा दे दिया। इस वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में सोनू को गंभीर चोट आ गई और वह वहीं बेहोश हो गया। उसने मोबाइल से घर वालों को इसकी जानकारी दी गई। आसपास के लोग भी जुटे उपरांत दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अन्य स्थानो पर हुए सड़क दुर्घटना में मोहनपुर थाना इलाके के बांक घोरमारा निवासी प्रदीप कुमार, दुमका सरैयाहाट निवासी रवि कुमार और नगर थाना इलाके के बैजनाथपुर निवासी राजेश कुमार घायल हो गया। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


