
Deoghar: गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को गुरुवार की देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल का नाम 40 मुन्ना कुमार यादव है। जो बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है। गुरुवार की रात को उसे कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरन तालाब के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उसे सिर में गोली मारी गई है। कटोरिया पुलिस ने उसका ऑटो भी घटनास्थल से बरामद किया है।

कटोरिया पुलिस द्वारा घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे देर रात को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात को देवघर सदर अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के द्वारा उसे देखने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर बताया जाता है कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
आरके मिशन में करता था टेलीफोन ऑपरेटर की ड्यूटी
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए चांदन थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी मुन्ना कुमार यादव पिछले 15-17 साल से आरके मिशन देवघर में काम कर रहा था। बताया जाता है कि शुरू में वह गार्ड के पद पर कार्यरत था। पढ़ा लिखा गरीब परिवार का व्यक्ति था। पिछले कुछ वर्षों से उसे आरके मिशन में टेलीफोन ऑपरेटर का काम दिया गया था। बताया जाता है कि हर दिन वह 10 बजे अपना ऑटो से देवघर आरके मिशन ड्यूटी के लिए आता था। और शाम के 07 वापस ऑटो में पेसेंजर लेकर घर लौट जाता था। बताया जाता है कि पिछले दो दिन से वह छुट्टी में घर पर ही था। इधर कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


