
Deoghar : विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर से पुलिस ने दो संदिग्ध किशोरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि वे गुलगुलिया दल के सदस्य हैं।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि, पुलिस को दोनों किशोरों के पास से कोई भी चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है। इसके बावजूद लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किशोर मंदिर परिसर में किस उद्देश्य से घूम रहे थे।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा उनका किसी संगठित गिरोह से संबंध है या नहीं।
फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।



